संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने मार्ग दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल बालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। थाना कोतावाली खलीलाबाद क्षेत्र के रैना पेपर मिल के पास निवासी शिवम ने वाहन के द्वारा बाइक में टक्कर होने के कारण बालक के घायल होने की सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अखिलेश साहनी पुत्र महेंद्र साहनी ग्राम गुलाटी चक्र थाना बेलघाट, गोरखपुर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। संवाद
➼