संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित संत कबीर बाल आश्रम के बच्चों से सोमवार को नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल ने मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने मेला घूमने की इच्छा जताई। चेयरमैन ने आश्रम के संचालक को नकद धनराशि देकर बच्चों को मेला ले जाने के लिए कहा। चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि अनाथ बच्चों की इच्छा थी कि उन्हें नवरात्र में मेला घुमाया जाए। इस दौरान चेयरमैन ने बच्चों की दिक्कतें भी सुनीं। उन्होंने कहा कि लोगों को अनाथ बच्चों की सेवा में आगे आना चाहिए। इन बच्चों का कोई नहीं है। इसकी वजह से यह अनाथालय में रह रहे हैं। इस दौरान अब्दुल्लाह खान समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद