संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भुवरिया के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची। इससे पहले कार सवार को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवा दिया था। कार लखनऊ नंबर की बताई जा रही है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि भुवरिया के पास लखनऊ की तरफ से आ रही कार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के पहुंचने से ही सभी कार सवार वहां से चले गए थे। आसपास के लोगों के अनुसार, हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद