फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबीर चौरा में रौनक बढ़ी, सजने लगीं दुकानें

विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा परिसर में लगीं दुकानें। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कबीर चौरा में रौनक बढ़ी, सजने लगीं दुकानें
विज्ञापन

मकर संक्रांति के मेले की तैयारी शुरू, आकर्षण का केंद्र होंगे झूले
मगहर (संतकबीरनगर)। संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले के लिए दुकानें सजने लगीं हैं। कबीर की समाधि व मजार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
सनातन धर्म के अनुसार जब सूर्य मकर रेखा में प्रवेश करते हैं, तभी मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इसके बाद से धार्मिक तथा वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाता है। पूर्व मान्यता के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति (खिचड़ी) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन से कबीर चौरा परिसर में मेले की शुरुआत होती है।
विज्ञापन

इसी मौके पर वर्ष 1987 से प्रत्येक वर्ष 12 से 18 जनवरी तक मगहर महोत्सव का आयोजन हुआ करता था, लेकिन कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। महंत विचार दास ने बताया कि खिचड़ी साधु-संतों का आहार है। कुछ वर्षों से दो दिन में यह पर्व बंट गया है।
इस मौके पर फकीरी भोजन एक ही पात्र में चावल, दाल, सब्जी, नमक आदि डालकर बनता है। यह खिचड़ी गोरखनाथ, कबीर, गुरु गोविंद, जैन मुनि सभी के यहां पाया जाता है। उन्होंने दुकानदारों से कहा है कि महोत्सव न होने के कारण पर्याप्त स्थान मौजूद है। सभी लोग दुकानें लगा सकते हैं, लेकिन झूला, सर्कस आदि के लिए जिला प्रसाशन से अनुमति लेनी पडे़गी।
...
दुकानदार बोले- मेला लगने से बढ़ा उत्साह
झूला लगाने वाले बहराइच निवासी अख्तर, प्रयागराज निवासी अकबाल अहमद उर्फ बाले, खजले की दुकान लगाने वाले महिपाल सिंह, यासीन खान कानपुर, लाला चप्पल वाला सीतापुर, जादू दिखाने वाले सगीर सीतापुर, बहराइच निवासी इस्माइल, सुभानल्लाह, राकेश चौरसिया आदि का कहना है कि वह लोग 30 सालों से मगहर महोत्सव में इस उम्मीद से आते हैं कि सूफी संत कबीर के दर्शन के साथ रोजी-रोटी भी कमा लेंगे। यहां आने पर पता चला कि इस महीने महोत्सव का आयोजन न होकर अगले महीने होने वाला है। इससे मायूसी हुई, लेकिन निराश नहीं हैं।
विज्ञापन

...
समाधि व मजार से 100 मीटर दूर लगेंगी दुकानें
कबीर चौरा परिसर में लग रहे परंपरागत मेले में बड़ी दुकानें, झूला, सर्कस आदि कबीर की समाधि व मजार के 100 मीटर दूर लगाने के पुरातत्व विभाग के फरमान से दुकानदार परेशान हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी नरसिंह त्यागी ने बताया कि स्मारक की सुरक्षा, साफ-सफाई के मद्देनजर डीएम की अनुमति के बाद ही कबीर की समाधि व मजार परिसर से 100 मीटर दूर दुकान लगाई जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें