फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस्ती के युवक का था कुआनो नदी में मिला शव

Wed, 16 Jul 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निकट कुआनो नदी में बीते 14 जुलाई को एक अज्ञात शव मिला था। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी थी। शव की पहचान बुधवार को पोस्टमार्टम में अशोक कुमार पुत्र शिव प्रसाद उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई है। 14 जुलाई को गोपालपुर गांव के दक्षिण कुआनो नदी में एक अज्ञात का शव जलकुंभी में फंसा हुआ मिला था। थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी भालचन्द्र चौहान ने थाना महुली पहुंचकर लिखित सूचना दिया था। उन्होंने बताया कि वह कुआनो नदी में मछली मारने गए थे वहां एक शव जलकुंभी में फंसा है। सूचना पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। जिसकी पहचान 16 जुलाई को अशोक कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसके भाई देवराज ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक अशोक के गुम होने के संबंध में वह 12 जुलाई को थाना लालगंज जनपद बस्ती में गुमशुदगी दर्ज कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें