फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 18 को निर्वाचन नामावली को पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ

Fri, 16 Jan 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद छह जनवरी को फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का आलेख्य प्रकाशित कर दिया गया है। सभी बीएलओ 18 जनवरी को अपने बूथ पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली को पढ़ कर सुनाएंगे। एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित हैं वे फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरकर अपने बीएलओ के पास व मतदाता पंजीकरण केंद्र पर जमा कर सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम में त्रुटि हो वे मतदाता फार्म-8 भरकर अपना नाम शुद्ध करा सकते हैं। मतदाता सूची में मृतक, डबल मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फार्म-7 भरकर नाम हटवा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित एवं संशोधन इत्यादि के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए फार्म डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसके लिए छह फरवरी तक समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें