संतकबीरनगर। पुलिस ने बृहस्पतिवार को काली फिल्म लगाने व स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों की जांच की। स्टंटबाजी कर यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वाले 93 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 53 स्थानों पर 2718 वाहनों की जांच की गई। तीन वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। गलत तरीके से नंबर प्लेट लगे दो वाहनों और शासकीय व जाति सूचक शब्द लिखा होने पर 13 वाहनों पर कार्रवाई की। संवाद