संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में मनबढ़ों ने चहारदीवारी गिरा दी। इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मैलानी गांव निवासी मायाराम ने बताया कि उनकी जमीन मोहिउद्दीनपुर में है। उन्होंने जमीन पर बाउंड्री करवाई थी। चहाददीवारी को 6 फरवरी की रात में मोहिउद्दीनपुर निवासी वरुण, प्रेमसागर, सुखराम व सन्नी ने तोड़ दिया। इस बारे में पूछने पर ये लोग धमकी भी दे रहे हैं। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है।