इटौवा में बीडीओ कुलदीप कुमार ने अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण किया। संवाद
महुली। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम इटौवा में युवाओं और बुजुर्गों के समूह के बीच बीडीओ कुलदीप कुमार ने अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण किया। ग्राम प्रधान अजय सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में ग्राम पंचायत की तरफ से प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ने बीडीओ कुलदीप कुमार को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट करके उनको सम्मानित किया। बीडीओ ने कहा कि आज मजबूत समाज और समृद्धशाली देश के निर्माण के लिए ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को अपने हुनर का सदुपयोग करके समाज और देश को आगे बढ़ाने का काम करना। ग्राम प्रधान अजय सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र यादव, संदीप सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद