संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में कोतवाली खलीलाबाद की बीट व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बीट बुक में अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का हाल जाना। एएसपी ने कोतवाली खलीलाबाद के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी दीपचंद्र राजभर, हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव को बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी आरोपियों पर निरंतर निगरानी रखें। जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही साथ बीट बुक में प्रत्येक सूचना का नियमित अद्यतन करें और क्षेत्र में गश्त एवं चौकसी बढ़ाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।