फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने महिला अपराधों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस कार्यालय में जिले के समस्त थानों के विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित किया। इस दौरान जनपद के सभी थानों में पंजीकृत महिला संबंधित अपराधों (जैसे दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, पाॅक्सो एक्ट एवं अन्य गंभीर अपराध) से जुड़ी लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिला संबंधित अपराधों से जुड़े समस्त लंबित अभियोगों की विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला अपराधों में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी दबिश दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें