फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने परेड का किया निरीक्षण

Wed, 07 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाया। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया। परेड निरीक्षण के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय, बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में कमांडरों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें