फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बनियाबारी में एएसपी व सीओ ने की ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक

Sun, 28 Dec 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियाबारी गांव में शुक्रवार की रात को एएसपी सुशील कुमार सिंह एवं सीओ अमित कुमार ने ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। चोरी की वारदात की रोकथाम के संबंध में चर्चा की। रात्रि में कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही दिन के समय विशेष रूप से फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी दें, जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने घर, काॅलोनी व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें