फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सपा नेता को प्रशासन ने किया नजरबंद

Mon, 26 May 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सुनील सिंह को उनके आवास में नजरबंद किए पुलिसकर्मी 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री के आगमन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव सुनील सिंह को उनके आवास में ही नजर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

सुनील ने योगी की जनसभा के विरोध का एलान किया था। योगी की जनसभा समाप्त होने के बाद उनकी नजरबंदी हटाई गई। योगी के आगमन से पूर्व सुनील सिंह ने योगी के विरोध का एलान किया था। इसके बाद प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया। सुबह ही उन्हें उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री के गृहजनपद के बगल में रहते हैं। संतकबीरनगर जो कभी औद्योगिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक पहचान रखता था, आज घोर उपेक्षा का शिकार है। शुगर मिल, जो गांव-गरीब और किसानों के बच्चों के लिए रोजगार का स्रोत थी, उसे निजी बिल्डर को बेच दिया गया। कताई मिल पर ताले लटक गए हैं। बखिरा का पीतल उद्योग और हथकरघा उद्योग दम तोड़ चुके हैं।
रोडवेज डिपो को शहर से दूर बना दिया गया, जिससे आम जनता की सहूलियत प्रभावित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें