फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने विवादित जमीन पर बनी चहारदीवारी ढहाई

Mon, 06 Nov 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल के बेलौली में चहारदीवारी को तहसीलदार ने गिरवाया।
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के बेलौली गांव में एक विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल का मामला तूल पकड़ लिया। अंततः प्रशासन ने विवादित जमीन पर बनाई गई चहारदीवारी को रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई को लेकर एक पक्ष के लोगों में नाराजगी रही। लोगों का कहना है कि बिना नोटिस जारी किए यह कार्रवाई की गई। जबकि बंदोबस्त अधिकारी ने निर्माण का आदेश पहले दिया था। प्रशासन इसे बंदोबस्त अधिकारी के आदेश के बाद की कार्रवाई बता रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के बेलौली गांव में दूधनाथ तिवारी व शोहरत तिवारी के बीच में जमीन का विवाद है। दूधनाथ तिवारी ने कुछ समय पूर्व इसे बैनामा की भूमि बताते हुए बंदोबस्त अधिकारी से निर्माण कराने की अनुमति मांगी थी। जिस पर बंदोबस्त अधिकारी ने निर्माण की अनुमति प्रदान किया था। उन्होंने चहारदीवारी का निर्माण कर लिया। इस मामले में दूसरे पक्ष के शोहरत तिवारी ने गलत तथ्यों को प्रस्तुत कर निर्माण का अनुमति लेने की शिकायत की। जिसके बाद बंदोबस्त अधिकारी ने अपना पूर्व का आदेश निरस्त करते हुए उसे पलट दिया, तथा पूर्व के आदेश को बहाल कर दिया। इसी के क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार मेंहदावल आनंद कुमार ओझा, थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा नवनिर्मित चहारदीवारी को गिरा दिया गया। बाउंड्रीवाल को गिराए जाने के बाद दूधनाथ तिवारी ने इसे प्रशासन की एक पक्षीय कार्रवाई बताया, जबकि प्रशासन इसे बंदोबस्त अधिकारी के आदेश के क्रम में करवाई बता रहा है। फिलहाल मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। यह मामला पूर्व से चला आ रहा है।
-

बंदोबस्त अधिकारी के नए आदेश व उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में विवादित भूमि से चहारदीवारी गिराई गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस मामले में तहसील प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। -आनंद कुमार ओझा, तहसीलदार, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें