संतकबीरनगर। धनघटा से कुछ दूरी पर जा रहे पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस के पास बालू खनन की शिकायत की जांच करने मंगलवार को एडीएम जय प्रकाश टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने धमनिया और गायघाट पर हो रहे बालू खनन को देखा। इसके बाद ग्रामीणों से बातचीत की। मौके पर मौजूद खनन अधिकारी को जांच पूरी होने तक बालू खनन न करने की हिदायत दी। एडीएम ने बताया कि एक्सप्रेस वे के अधिकारियों ने शिकायत की थी कि बालू खनन से समस्या बढ़ सकती है। जिसकी जांच करने वह आए थे। जांच की गई है। अभी फिलहाल जांच होने तक बालू खनन पर रोक लगाई गई है। इस दौरान एसडीएम डॉ सुनील कुमार, खनन अधिकारी नरेश महतो आदि मौजूद रहे। संवाद