फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को राजेडीहा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित मां ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया। सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध मोतीचन्द्र, मुख्य आरक्षी इंद्रजीत यादव, अरविंद यादव, सिपाही भान प्रताप यादव, रजनीश यादव, इंद्रेश राजभर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें