फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मारपीट में शामिल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 04 May 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, एक आरोपी चल रहा फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से मारपीट में शामिल एक आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक आरोपी पीएससी के जवान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। जबकि एक आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में 21 अप्रैल की रात में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जहां उनके साथ मारपीट हुई। पुलिस ने अगले दिन मंत्री के पीएसओ की तहरीर पर आठ नामजद व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दुर्गविजय यादव, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव और सुभाष यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी राधेश्याम को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना में आरोपी पीएसी सिपाही अभिषेक यादव के गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी, जबकि एफआईआर में एक ही नाम दो बार दर्ज कराया गया है। इसके बाद भी एक आरोपी जय प्रकाश यादव उर्फ कवि पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है और पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा नेता के हमलावरों की भी गिरफ्तारी नहीं
कोतवाली पुलिस ने भाजपा के कांटे मंडल उपाध्यक्ष दूधनाथ शर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। इस मामले में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश समेत छह नामजद व अन्य अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके बाद भी अभी तक एक भी आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। दूधनाथ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के अनुरूप धारा नहीं लगाया है। वह अस्पताल में अभी भी भर्ती हैं। पुलिस की शिथिलता से यह प्रतीत हो रहा है कि पुलिस विपक्षी के दबाव में आकर काम कर रही है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री से मारपीट के मामले में एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी शेष है। जिस पर पुलिस टीम काम कर रही है। वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के मामले में केस दर्ज है। विवेचक चिकित्सक का बयान दर्ज कर रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें