फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फरार आरोपी के घर की होगी कुर्की

Wed, 22 Mar 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डेढ़ साल पूर्व ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की हुई मौत के मामले में फरार आरोपी विकास यादव के घर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी पुलिस ने कर ली है।
विज्ञापन

गौंसपुर चौकी इंचार्ज सत्येंद्र यादव ने बताया कि मेंहदावल बाईपास के पास वर्ष 2021 में ओम हॉस्टिपल नाम से अवैध रूप से अस्पताल संचालित किया जा रहा था। इस अस्पताल में बूधा कला की रहने वाली सुनीता का प्रसव कराने परिजन ले गए थे। ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई थी। महिला के पति ने अस्पताल संचालक धीरज कुमार उपाध्याय समेत पांच आरोपियों पर जालसाजी और गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया था।
इस मामले में आरोपी संचालक समेत चार लोग कोर्ट में हाजिर हुए थे। आरोपी संचालक का पार्टनर विकास यादव निवासी प्रसादपुर थाना धनघटा फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सीआरपीसी की धारा 82 के तहत डुग्गी- मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कराया जा चुका है। कोर्ट ने आरोपी को हाजिर होने का समय दिया था। आरोपी हाजिर नहीं हुआ। आरोपी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस दर्ज कराया जा चुका है। कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें