फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हंसवर के कामरान की आतिशी पारी की बदौलत गोरखपुर को 125 रनों से दी शिकस्त

Sun, 10 Dec 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छितही कसैला बाग में आजाद कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन


धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के छितही कसैला बाग में चल रहे आजाद कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हंसवर की टीम ने गोरखपुर की टीम को 125 रन के बड़े अंतर से हराया। हंसवर की तरफ से कामरान खान के नाबाद शतक और कसी गेंदबाजी के चलते जीत हासिल हुई।
टूर्नामेंट में गोरखपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले हंसवर को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले ही ओवर में ही हंसवर के खिलाड़ी कामरान खान ने पांच गेंद पर लगातार पांच छक्के जड़ दिए। तीसरे ओवर में नावेद अहमद कैच आउट हो गए, लेकिन कामरान खान ने आतिशी पारी खेलते हुए शतक पूरा किया। कामरान 30 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। जिसमें 16 छक्के और तीन चौके शामिल रहे।
विज्ञापन

दस ओवर के मैच में हंसवर की टीम ने तीन विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। जवाब में उतरी गोरखपुर की टीम आठ ओवर में 47 रन बनाकर आलआउट हो गई। गोरखपुर की टीम की तरफ से संदीप कुमार ने सबसे अधिक 15 गेंद पर 26 रन बनाए। हंसवर टीम ने 125 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। कामरान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बल्लेबाजी कर मैच की शुरूआत की। इस मौके पर अब्दुल हई, सरवरे आलम, प्रधान अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, सलीम बाबू, मो. शहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें