संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 60 मामले आए और उसमें से मात्र दो का निस्तारण हो सका। समस्याओं का निस्तारण न होने पर फरियादी निराश लौट गए।
कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एएसपी शशिशेखर सिंह ने की। यहां पर एक मामला आया और वह भी निस्तारित नहीं हुआ। इसी तरह से मेंहदावल में एसपी सत्यजीत गुप्त ने फरियाद सुनी। यहां पर 16 मामले आए और निस्तारण शून्य रहा। बखिरा में एसपी ने समस्या सुनी। यहां भी 11 मामले आए। इसमें एक का निस्तारण किया जा सका। बखिरा में जमीन संबंधित विवाद लेकर पहुंचे रामकेवल ने बताया कि उन्हें लौटा दिया गया। पुलिस ने राजस्व टीम के साथ मामले के निस्तारण की बात कही है। यही हाल अन्य थानों का रहा।
दुधारा में दो मामले आए और निस्तारण शून्य रहा। महुली में सात और निस्तारण शून्य, बेलहर कला में पांच निस्तारण शून्य, धर्मसिंहवा में तीन और निस्तारण शून्य रहा। लोग समस्याओं का समाधान न होने पर निराश लौट गए।