संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के कई गांवों में जंगली जानवर की दहशत अब भी बरकरार है। शनिवार को सेमरियांवा विकास खंड क्षेत्र के पिपरा कला गांव में जानवर के हमले में दंपती घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पिपरा निवासी सत्यराम (70 ) पत्नी मेवाती (65) वर्ष के साथ धान की फसल देखने सिवान में गए थे, तभी किसी जंगली जानवर ने पति पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। दोनों लोग जख्मी हो गए।
दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी होने के बाद पूरे गांव में दहशत बनी हुई है। वहीं पीड़ित के बताने के अनुसार हमला करने वाला जानवर कुत्ता लग रहा था, इससे पहले सिवान मे चर रही बकरी को जख्मी कर चुका था और फिर उन दोनों के ऊपर हमला कर दिया, दंपत्ती ने किसी तरह जान बचाई।