फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चुनाव के बाद से ही चल रही थी तनातनी

Fri, 23 Feb 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हत्यारोपी कई बार तुलसीपुर का रह चुका है प्रधान
विज्ञापन

-पिछले साल भी दोनों पक्ष हुए थे आमने-सामने
मेंहदावल। तुलसीपुर ग्राम नगर पंचायत में शामिल होने और चुनाव के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रहा था। हत्यारोपी कई बार तुलसीपुर ग्राम पंचायत का प्रधान भी रह चुका है। पिछले साल भी दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे। कई लोगों की मध्यस्तता के बाद जाकर मामला शांत हुआ था। इस बार हुए विवाद में एक पक्ष के मुखिया की जान चली गई।
मेंहदावल नगर पंचायत चुनाव से ही दोनों पक्षों में सभासद पद को लेकर तनाव था। हत्यारोपी ग्राम पंचायत तुलसीपुर के प्रधान पद का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुका था। ऐसे में उसके सभासद का चुनाव परिवार के सदस्य को लड़ाकर नगर पंचायत कमेटी में पहुंचने का ख्वाब मृतक रामानंद की बेटी उत्तरा निषाद के चुनाव लड़ने से अधूरा रह गया। गांव के लोगों ने सभासद के रूप में उत्तरा के पक्ष में मतदान कर जीत दिलाई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में 22 अगस्त 2023 को भी एक मामले को लेकर विवाद था। जिसमें आरोपी गंगा राम निषाद के ऊपर सभासद उत्तरा निषाद के भाई देवव्रत निषाद को पुलिस से मिलकर फर्जी केस में फंसने का आरोप लगा था। गांव के सैकड़ों लोगों ने सीओ व एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर देवव्रत को फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा था।
23 जनवरी को अलाव को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोपी सपा नेताओं का भी काफी करीबी रहा और वर्तमान समय में भाजपा मेंहदावल पश्चिम मंडल का अध्यक्ष है।
विज्ञापन


परिजनों को ढ़ाढस बंधाने में जुटे लोग
मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो हर कोई रामानंद के घर की तरफ चल पड़ा। बड़ी संख्या में गांव के लोग मृतक के दरवाजे पर एकत्रित हो गए और परिजनों को ढ़ाढस बंधाने में जुट गए। रामानंद की बेटी सभासद उत्तरा निषाद, उसकी छोटी बहन और घर की अन्य महिलाएं रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं। हर कोई घटना की निंदा कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें