फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेंडर निरस्त, पंचमुखी शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य रुका

Fri, 19 Apr 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल कस्बे में है मंदिर, दो करोड़ से होना है मंदिर का विकास कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। कस्बे में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य रुक गया है। कार्यदाई संस्था ने नगर पंचायत की ओर से टेंडर प्रकाशित किया। ठेकेदारों ने टेंडर भी डाला। लेकिन कोई ठेकेदार टेंडर के मानक को पूरा नहीं कर पाया था। जिसकी वजह से टेंडर निरस्त कर दिया गया। इसके लिए शासन से दो करोड़ रुपये धन स्वीकृत भी हो गए थे।
मेंहदावल कस्बे के पुरवा वार्ड में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के विकास के लिए डीएम महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश पर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने वंदन योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसमें मंदिर की चहारदीवारी, इंटरलॉकिंग सड़क, यात्री निवास, छाजन परिसर में प्रकाश व्यवस्था समेत कईं विकास कार्यों के लिए करीब दो करोड़ का प्रस्ताव डीएम के माध्यम से शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

प्रस्ताव को नगर विकास विभाग ने स्वीकृति प्रदान करते हुए दो करोड़ धन भी अवमुक्त कर दिए। लोकसभा चुनाव से पूर्व नगर पंचायत प्रशासन ने टेंडर भी प्रकाशित कर दिया। नगर के लोगों को यह उम्मीद जगी थी कि अब जल्द ही विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा और पंचमुखी शिव मंदिर नए कलेवर के साथ श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। लेकिन टेंडर को नगर पंचायत प्रशासन ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


नगर पंचायत की ओर से प्रकाशित टेंडर के मानक को कोई ठेकेदार पूरा नहीं कर पाया था। इसलिए वह टेंडर नहीं खुल पाया। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद दोबारा पंचमुखी मंदिर समेत सभी विकास कार्यों के टेंडर प्रकाशित किए जाएंगे। - पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें