बीआरसी सेमरियावां पर राष्ट्रीय अविष्कार परीक्षा के टापरो को सम्मानित किया गया-संवाद
- फोटो : सांकेतिक
सेमरियावां। मंगलवार को बीआरसी पर जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां में राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 186 विद्यार्थी शामिल हुए।
बीईओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल और संविलियन विद्यालय के 186 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्साह से शामिल हुए। विशिष्ट शिक्षकों टॉप टेन छात्र-छात्राओं के नाम पुरस्कार के लिए घोषित किए। बीईओ ने परीक्षा में शामिल ब्लॉक सेमरियावां टॉप टेन छात्र छात्राओं के नाम की घोषणा की। इनमें बुधा बांध की नैन्सी, शादियाबाद की नंदिनी शर्मा ,शीतल बुधा बांध, सेजल चौधरी भैंसा सेहरी, सुहील कुमार बुढ़ाननगर, लक्ष्मी उमिला ,आर्यन रक्सा देवई, कुश कुमार और आनंद कुमार बाघनगर और सुहानी राजापुर सरैया का नाम शामिल है। इन्हें सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। इस दौरान जफीर अली, अब्दुर्रहीम, विनोद यादव, जेडी अंसारी, मो आजम, मो शोएब अख्तर आदि मौजूद रहे।