संतकबीरनगर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शासन ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की है। इसके तहत इस जनपद में ट्रेंड दर्जी का कार्य करने वाले व्यक्तियों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षार्थियों के चयन के लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विकास केंद्र कार्यालय में 29, 30 अगस्त एवं एक सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे से साक्षात्कार होना सुनिश्चित किया गया है। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार के लिए समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। संवाद