फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक वारंटी समेत दस आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में एक वारंटी समेत दस आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी कलीम पुत्र मगरुल्लाह निवासी सोनहन को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। इसके साथ ही महुली पुलिस ने पांच और धनघटा थाना पुलिस ने चार आरोपी को पकड़कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उनको जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें