फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीड़ित परिजनों से मिले तहसीलदार, मदद दिलाने का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरांग गांव के युवक की नदी में डूबने से हुई मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के घोरांग गांव निवासी युवक की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद रविवार को तहसीलदार पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते हुए शीघ्र ही सरकारी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


घोरांग निवासी 27 वर्षीय बलिराम पुत्र राम रक्षा शनिवार को कुआनो नदी में साखी पुल के पास मछली पकड़ रहे थे। उसी समय उनका पर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ गए लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर अन्य लोग भी पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो धनघटा और महुली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों ने नदी में डूबे युवक की तलाश करके उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने बताया कि पारिवारीजन से मिलकर बताया गया कि यह दुर्घटना दैवी आपदा के तहत आती है। अनुमन्य सहायता आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें