फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेधावी छात्र-छात्राओं को तहसीलदार ने किया सम्मानित

Mon, 30 Oct 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा में संपन्न हुई अर्धवार्षिक परीक्षा के टॉपर बच्चे व मेधावी छात
विज्ञापन
धनघटा। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा में संपन्न हुई अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। प्राइमरी में विकास, जूनियर हाईस्कूल में अनुराग अग्रहरि और हाईस्कूल में अमितेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने सम्मानित करके उत्साहित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डीएन चौधरी ने बताया कि 13 से 21 अक्तूबर के बीच हुई अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। प्राइमरी में विकास ने 97.10 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। आराध्या 96.89 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं जबकि वैभव प्रताप को 96.50 प्रतिशत अंक मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह जूनियर हाईस्कूल में अनुराग अग्रहरि ने 96.45 प्रतिशत अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि कनिष्क तिवारी दूसरे और आलोक यादव तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 10 के छात्र अमितेश चौधरी ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल किए। आर्या त्रिपाठी की 96.67 प्रतिशत और मुस्कान चौहान ने 94 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थी अगर इसी तरह तैयारी में लगे रहे तो जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश के टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराएंगे। तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने कहा कि कोई भी सफलता एक लंबे अरसे का परिणाम होती है। कठिन परिश्रम के बल पर कठिन से कठिन मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, अवधेश कुमार, मोनू कुमार, गिरिजेश कुमार, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें