संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अन्य गांव के आरोपी पर केस दर्ज किया। किशोरी की मां के अनुसार 25 मार्च की रात दस बजे बारीडीहा गांव निवासी अर्जुन की पुत्री को बहला-फुसलाकर व प्रलोभन देकर भगा ले गया। बेटी घर के बाॅक्स में रखे 20 हजार रुपये नकद, दो सोने का मांगटीका, पायल व विवाहिता बेटी का जेवरात भी लेकर चली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद