फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेंपों और कार की टक्कर में साइकिल सवार किशोर की मौत

Wed, 28 Feb 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर महुली सड़क पर पेट्रौल पंप के पास अनियंत्रित कार और टेंपो एक दूसरे से टकरा गई। जिसकी चपेट आने से साइकिल सवार छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्र को सीएचसी नाथनगर लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में कार चालक व टेंपो चालक भी घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम नाथनगर महुली रोड पर कार और टेंपो आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सामान ढोने वाली टेंपो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे टेंपो चालक महुली निवासी राधे श्याम घायल हो गए। अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। जिससे कार चालक नोक्ता गांव निवासी विनोद कुमार भी घायल हो गए। कार और टेंपो के टक्कर के बीच आकर मुकुंदपुर गांव निवासी 14 वर्षीय साइकिल सवार छात्र आर्यन पुत्र राज नारायन बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्र को लेकर सीएचसी नाथनगर पहुंचे। जहां छात्र की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक छात्र की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किशाेर के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें