संतकबीरनगर। बखिरा कस्बा निवासी एक किशोर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। पिता की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके किशोर की तलाश में जुट गई।
बखिरा कस्बा के तुरहा टोला निवासी कोईल ने प्रार्थनापत्र में बताया कि आठ सितंबर को दोपहर 12 बजे 13 वर्षीय राहुल उर्फ निरहू घर से निकला और अभी तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन और तलाश के बाद भी बेटे के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। संवाद