फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर से चूड़ी पहनने निकली किशोरी लापता

Wed, 13 Mar 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी घर से चूड़ी पहनने निकली और वापस नहीं लौटी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने दिए तहरीर में बताया कि सात मार्च की शाम को 16 वर्षीय पुत्री चूड़ी पहनने के लिए घर से निकली थी। काफी समय तक इंतजार के बाद भी वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन व तलाश के बाद भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें