फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में किशोर की मौत, चचेरा भाई घायल

Wed, 19 Apr 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। बुधवार की शाम अशरफपुर-कूरी बाजार मार्ग पर औराडाड गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी मलौली से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चपरा पूर्वी गांव निवासी 17 वर्षीय चंदन पुत्र महेंद्र राजभर अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय राम सिंह पुत्र सूर्यभान के साथ बाइक से किसी कार्य से कूरी बाजार गया था। कूरी बाजार से दोनों घर के लिए लौट रहे थे। अभी औराडांड के पास अशरफपुर-कुरी बाजार मार्ग पर पहुंचे ही थे, उसी दौरान सामने से तेज गति से आए ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे।
घायलों को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य मलौली पहुंचाया। वहां पर चंदन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल राम सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोर चंदन की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें