फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त तामेश्वरनाथ धाम पोखरे में डूबा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते वक्त तामेश्वरनाथ धाम पोखरे में डूबा किशोर
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से किशोर को पोखरे से ढूंढ निकाला
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ धाम स्थित पोखरे में नहाते वक्त बृहस्पतिवार को किशोर लापता हो गया। तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी ने स्थानीय युवकों की मदद से नाव से किशोर की तलाश कराई। काफी प्रयास के बाद वह मिला। परिजन अपनी गाड़ी से उसे जिला अस्पताल ले गए।
चौकी प्रभारी हरेंद्र पाठक ने बताया कि गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र के कडगहवा डोहरिया के रहने वाले अभिनंदन का परिवार तामेश्वरनाथ धाम में कडाही चढ़ाने आया था। उसी दौरान 12 वर्षीय अभय पोखरे में नहाने लगा। नहाते वक्त वह पोखरे की गहराई में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो भाई अभिनंदन और परिजनों ने तलाश शुरू की। बड़े भाई अभिनंदन ने अभय को पोखरे में नहाते देखा था। परिजनों के शोर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती, रोहित भारती, अजय भारती, नरेंद्र भारती आदि लोगों की भीड़ जुट गई। विधायक सदर अंकुर राज तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से पोखरे में किशोर की तलाश शुरू कराई। कुछ देर बाद वह मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें