फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंखे का प्लग लगाते समय उतरा करंट, किशोर की मौत

Sun, 25 Aug 2024 12:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मगहर
विज्ञापन
करंट लगने से मौत( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद में शनिवार को फर्राटा पंखे का प्लग लगाते समय एक किशोर करंट की चपेट में आ गया। परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम चीख-पुका मच गई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत रसूलाबाद के अड़रिया टोला निवासी श्रीराम यादव पुत्र 14 वर्षीय अमित यादव शनिवार की सुबह खेत से वापस आया तो उसे गर्मी लग रही थी। उसी दौरान वह फर्राटा पंखा लगाने लगा। प्लग लगाते समय अचानक करंट लग गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

अमित मगहर के कक्षा सातवीं का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। अमित के पिता हैदराबाद में कार्य करते हैं। अमित की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें