संतकबीरनगर। खलीलाबाद-मुंडेरवा के बीच चुरेब रेलवे स्टेशन के समीप होम सिग्नल के पास लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। शाम के लगभग साढ़े चार बजे लोको पायलट की सूचना पर पहुंची जीआरपी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने रामलक्षन यादव ने बताया कि शव की पहचान 17 वर्षीय राम अवतार चौहान पुत्र प्रहलाद चौहान निवासी भाटपार कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया। संवाद