फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देसी तमंचे के साथ दबोचा गया किशोर

Thu, 13 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा पुलिस ने मंगलवार की रात उमरिया बाजार चपरा पूर्वी मार्ग पर 16 वर्षीय किशोर को देसी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। किशोर ने सरयू नदी के पार से तमंचा खरीद कर ले आने की बात पुलिस को बताई। एसआई रामदरश यादव अपने हमराहीयों के साथ उमरिया बाजार में गश्त कर रहे थे। रात में करीब आठ बजे सूचना मिली कि उमरिया बाजार चपरा पूर्वी मार्ग से होकर एक किशोर देसी तमंचा के साथ उमरिया बाजार की तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस आगे बढ़ी और घेराबंदी करके किशोर को पकड़ लिया। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया किशोर उमरिया बाजार का निवासी है, उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें