फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी के आरोप में किशोर की पिटाई की और निवस्त्र कर जूते की माला पहना कर घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ ने किशोर को कोतवाली पुलिस को सौंपा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मढ़ा आरोप-प्रत्यारोप
विज्ञापन

आरोपी किशोर पर छेड़खानी, पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट का दर्ज हुआ केस
आरोपी किशोर की मां ने भी अज्ञात पर बेटे की पिटाई का दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के एक मोहल्ले में मंगलवार दोपहर में कुछ लोगों ने एक किशोर को छेड़खानी के आरोप में पकड़ कर पिटाई कर दी। बाद में उसे निवस्त्र कर जूते-चप्पल का माला पहना कर शहर में घुमाया और फिर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना पर एएसपी कोतवाली पहुंच गए और प्रकरण की जानकारी जुटाई। छेड़खानी की पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपी किशोर पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कराया है। जबकि आरोपी किशोर की मां ने भी बेटे को मारने-पीटने, जानमाल की धमकी देने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कराया।
पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। शहर का ही रहने वाला किशोर दो-तीन माह पूर्व उसकी बेटी को स्कूल आते-जाते छेड़ता था। आरोपी को समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को आरोपी उसके घर के पास पहुंच गया और बेटी को जोर-जोर से चिल्लाकर बुलाने लगा और अपनी चोट दिखाई। आरोपी ने कहा उसका एक्सीडेंट हो गया है। उसकी बेटी ने ऐसी हरकत करने पर मना किया। इस पर आरोपी ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और उसके साथ भाग जाने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ किशोर की मां का आरोप है कि उसका 16 वर्षीय बेटा कक्षा दसवीं में पढ़ता है। बेटा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दिन में शहर गया था। आरोप है कि उसी दौरान कुछ लोगों ने उसके बेटे को पकड़ कर बुरी तरह से मारापीटा। बाद में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया। जिससे उसकी समाज में बेइज्जती हुई है। इस घटना को मोहल्ले के लोगों ने भी देखा है। एक दिन पहले उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। इससे उसे चोट आई थी। उसी हालत में लोगों ने उसे जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी की जुबानी, घटना की कहानी
आरोपी ने बताया कि वह 16 साल का है और वह शहर के एक कॉलेज में दसवीं का छात्र है। आरोप है कि उसका नौ महीने पहले इंस्टाग्राम से शहर की रहने वाली किशोरी से जान पहचान हुई थी। उसके बाद मोबाइल से बातचीत करते थे और एक-दूसरे को मैसेज भेजते थे। वह मंगलवार को किशोरी के घर के पास एक दुकान पर चाय पीने गया था। उसी दौरान कुछ लोग उसे पकड़ कर किशोरी के घर उठा ले गए और मारापीटा। बाद में लोग उसे बरदहिया दुर्गा मंदिर के पास ले गए, जहां उसे निवस्त्र किया। लोगों ने उसे जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाते हुए कोतवाली ले गए और पुलिस को सौंप दिए।
विज्ञापन


जैसे ही प्रकरण संज्ञान में आया वैसे ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी पर छेड़खानी का आरोप लगा है। पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया। जबकि आरोपी की मां ने भी कुछ अज्ञात लोगों पर बेटे को जूते का माला पहनाकर घुमाने और मारने-पीटने का आरोप मढ़ा है। इस मामले में भी अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। मामले की निष्पक्ष विवेचना होगी।
- संतोष कुमार सिंह,एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें