फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती के अपहरण के आरोपी किशोर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी किशोर को पकड़ा है। उसके कब्जे से अपहृता को बरामद किया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने छह अप्रैल को पंजीकृत रिपोर्ट से संबंधित वांछित किशोर निवासी ऊंचे दुबारा सिंगहा चंदा थाना तरबगंज गोंडा को उसके घर से पुलिस अभिरभा में लेकर किशोर न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस मीडिया के अनुसार पीड़िता ने तीन अप्रैल को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त बाल अपचारी के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सोमवार को उक्त बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें