बेलहर। क्षेत्र के मोतीपुर में एक किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात कारणों से किशोरी के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई, वहीं गांव में किशोरी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। सूचना पर शनिवार काे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वृद्ध बाबा ऋषिराम ने बताया कि उसका बेटा राजकुमार मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी राधिका और तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बहू राधिका शुक्रवार को मनरेगा में काम करने गई थी। छोटे बच्चे स्कूल चले गए थे। उसी दौरान 15 वर्षीय पोती पुष्पा ने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। बहू घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित बेटा अभी मुंबई में ही है। घटना से परिवार के लोग दुखी थे। इधर गांव में किशोरी की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चा हो रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। संवाद