संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में यज्ञ देखने गई किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी को शाम 4:30 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी अपनी बहन के साथ गांव में यज्ञ देखने गई थी। वहीं से युवक सोनू निवासी सिक्टौर माफी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। दो अज्ञात लोगों ने इसमें सहयोग किया है। दूसरी बेटी ने घर पर आकर बताया। काफी खोजबीन व तलाश के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया। एसओ ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। संवाद