फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गलियों में गूंज रहे नारे, जनसंपर्क में जुटी टोलियां

Mon, 01 May 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर निकाय चुनाव पूरे रंग में आने लगा है। प्रशासनिक स्तर से शोर-शराबा मुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से शक्ति बरती जा रही है। इसे लेकर पदयात्रा करने के साथ ही अपनों को जगाने का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन

विकास कराने के दावे तो सबके हैं, पर इसके साथ ही पारिवारिक संबंधों का हवाला देने को प्राथमिकता दिए जाने का मामला सामने आ रहा है। नगर निकाय का 11 मई को मतदान होना है। इसे लेकर पहले पायदान में अपनों को मनाने का दौर चला।
इसमें कुछ ने अपने नामांकन करने के बाद ही तैयारी शुरू कर दी। अब उम्मीदवार का नाम अंतिम रूप से आ जाने से जोड़-तोड़ का कार्यक्रम गति पकड़ने लगा है। सुबह होते ही हमारा नेता कैसा हो... के नारों के साथ गालियां गूंजने लग रही हैं। अनेक प्रत्याशी के जरिए प्रचार अभियान में महिलाओं की टोली को अभी लगाया गया है, जो घरों में जाकर आधी आबादी से संवाद स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें