फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टीम ने की ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच

Wed, 28 Jun 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत हटवा में बुधवार को विकास कार्यो की जांच हुई। जांच रिपोर्ट डीएम को सौपे जाने की बात टीम ने कही। हटवा निवासी मोहम्मद अहमद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर हटवा में हुए इंटरलॉकिंग तथा नाली निर्माण में मानक विहीन कार्य कराए जाने की शिकायत किया था। जिसके बाद डीएम ने उप सम्भागीय कृषि अधिकारी शशांक एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण बिमल गुप्ता की संयुक्त टीम बनाकर जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

टीम बुधवार को मौके पर जाकर शिकायत में दर्शाए गए जगह पर जांच किया। इसके साथ ही पंचायत सचिव ने बताया कि उक्त निर्माण को श्रमदान घोषित किया जा चुका है तथा इस पर कोई भुगतान नही लिया गया है। टीम अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौपे जाने की बात कही। इस अवसर पर प्रधान मन्नान, पंचायत सचिव पंकज सिंह, इमरान, कमरे आजम, अब्दुल क्यूम, अफसर अहमद, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें