वर्ष 2009 में धन आवंटन के बाद विकास के कार्य नहीं हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में तैनात रहे पूर्व डीपीआरओ पलटू राम के खिलाफ मंगलवार को बनारस की आर्थिक अपराधा शाखा (ईओडब्ल्यू) टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने पूर्व डीपीआरओ के कार्यकाल में आंबेडकर ग्राम में हुए भुगतान से संबंधित अभिलेख मांगा, लेकिन नहीं मिल पाया।
डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2009 में तैनात रहे पूर्व डीपीआरओ के समय आंबेडकर ग्रामों में विकास को लेकर धन का आवंटन हुआ था, लेकिन उनमें कुछ कार्य नहीं हुए थे। जिसकी जांच ईओडब्लू बनारस की टीम कर रही है। टीम कार्यालय आई थी। 2009 के अभिलेख मांगे पर नहीं मिले। बताया कि प्रकरण पुराना है। जैसे ही अभिलेख मिलते हैं उसे टीम को दे दिया जाएगा। ईओडब्लू की टीम के आने की सूचना से कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।