संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी व न्यूमरेसी (एफएलएन) के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम बैच को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान दें।
बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने प्रशिक्षुओं से विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति में सुधार लाने पर जोर दिया। कहा कि जो बच्चे विद्यालय नहीं आते हैं उनके घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करें। विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों को बच्चों व अभिभावकों से संपर्क रखना जरूरी है। शिक्षक समाज के लिए आदर्श होता है। इस दौरान एआरपी बालमुकुंद मौर्य, संदीप राय, प्रेमचंद्र यादव, संत योगेश्वर, हरीश कुमार, प्रदीप, रमेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।