फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन अवकाश के लिए कराएं प्रशिक्षण कार्यशाला : संजय

Sat, 29 Apr 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में बैठक करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश राम व संचालन जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने किया। बैठक में जनपद के शिक्षकों की समस्याओं व वाराणसी में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहाकि मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन अवकाश के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कराया जाए। जब तक शिक्षकों को प्रशिक्षित ना किया जाए, तब तक ऑफलाइन अवकाश स्वीकृत किया जाए। प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को तीन दिनों का विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है।
सम्मेलन में जनपद से सैकड़ों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 20 मई तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षक स्वयं पहल कर अपने हितों की रक्षा के लिए संगठन की सदस्य्ता का नवीनीकरण करा लें। जिलाध्यक्ष महेश राम ने शिक्षकों के बकाया एरियर, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में जय गोविंद, अनिल पासवान, शिवजीत कुशवाहा, जयहिंद, जितेंद्र कुमार, विजय यादव, मुहम्मद परवेज अख्तर, पारस नाथ यादव, राहुल कुमार, विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें