फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीआईओएस से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल

Wed, 05 Jul 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवागत डीआईओएस का स्वागत करते माध्यमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी से मिला। इसके साथ ही शिक्षकों की समस्याओं पर वार्ता की। इस दौरान मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि निघुरी, बेलहर सहित आठ विद्यालयों का वेतन तुरंत निर्गत किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप माह की पहली तारीख को वेतन दिया जाना चाहिए। इस जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शिक्षकों का सहयोग मिला तो वेतन समय से भुगतान होगा। जिन विद्यालयों का वेतन रुका है, उनकी पत्रावली का परीक्षण कर वेतन निर्गत कर दिया जाएगा। वार्ता के दौरान नवागत जिला समन्वयक धर्मेंद्र मिश्रा से भी संवाद स्थापित किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सिहटीकर, धनघटा, मेंहदूपार व प्रहलाद बालिका इंटर कालेज का बिल पास हो गया है। ट्रेजरी से मेरा हस्ताक्षर प्रमाणित होते ही भुगतान हो जाएगा। बखिरा, बेलहर, निघुरी व जगत गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल का वेतन बिल अभी तक कार्यालय को प्राप्त नही हो पाया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरजानंद यादव, पुनीत त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, उदयभान सिंह, अफजल खान, विजय यादव, सईद अहमद, सफीुल्लाह, वाहिद अली, अरशद जलाल, गोपाल जी सिंह, मुकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें