फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राज्यपाल पुरस्कार पाने वाले शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। हीरालाल रामनिवास इंटर काॅलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा व शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह को राज्यपाल पुरस्कार प्रदान किए जाने पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक संघ के जिला महामंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि जिले के प्रतिष्ठित संस्थान हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा व शिक्षक अभिषेक सिंह को प्रदेश सरकार ने राज्यपाल पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। यह शिक्षकों व जिले के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर विजय कुमार यादव, पुनीत कुमार त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश राय, रमेश पांडेय, मनोज मिश्रा, संत मोहन त्रिपाठी, मदनलाल ,राम मूरत, अनिल भास्कर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें