फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षकों ने मनाया काला दिवस, एक अप्रैल 2005 को बंद हुई थी पेंशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अटेवा के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने स्कूल खुलने पर काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान प्रदर्शन भी किया। शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।
अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को ही प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म कर नई पेंशन व्यवस्था को लागू कर दिया था। जिसके कारण आज बहुत से शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी जो नई पेंशन व्यवस्था के अंतर्गत सेवानिवृत हो रहे हैं उनको मात्र 700, 1000 या 2000 रुपये पेंशन मिल रहा है।
विज्ञापन

यदि ऐसा ही रहा तो शिक्षकों-कर्मचारियों का बुढ़ापा कष्टमय बीतेता और भविष्य में उन्हें वृद्धाश्रम में जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे की सुरक्षा व आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखते हुए शिक्षक व कर्मचारी साथियों को जागरूक और सक्रिय करना जरूरी है। आज काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलीय महामंत्री डॉ. मुकेश कुमार यादव, हरिकिशोर सिंह, संजय शर्मा, पंकज चौधरी, संत कुमार चौधरी, प्रभास यादव, उदयभान पटेल, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें